स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं अभ्यर्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर इग्नू सेंटर में जनवरी सत्र 2025 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2025 है। क्षेत्रीय निदेशक शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार इग्नू ने जनवरी सत्र 2025 से नए कार्यक्रम भी शुरू किए हैं। जैसे स्नातकोत्तर डिप्लोमा जनजातीय अध्ययन (पीजीटीआरबीएस) व स्नातक डिग्री टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (बीएफटीटीएम) करवाए जा रहे हैं, जो अभ्यर्थी इग्नू से अपना अध्ययन जारी रखना चाहते हैं, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 जनवरी, 2025 से पहले प्रवेश ले सकते हैं। इसके अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंध रखने वाले जिन अभ्यर्थियों की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम हैं, वे इग्नू से स्नातक स्तर की शिक्षा मुफ्त में ग्रहण कर सकते हैं। इग्नू में जनवरी सत्र 2025 के लिए पुनः पंजीकरण भी शुरू हो चुका है। जो विद्यार्थी इग्नू में पहले से पंजीकृत हैं, वे 15 जनवरी, 2025 से पहले पुन: पंजीकरण करवा सकते हैं। इग्नू स्टडी सेंटर 1110 रामपुर के समन्वयक डॉ. टीडी वर्मा ने कहा कि इग्नू से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इग्नू स्टडी सेंटर 1110 रामपुर, राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशैहर और इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।