व्यापार मंडल कोटखाई की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
कोटखाई (रोहड़ू) । व्यापारमंडल कोटखाई की बैठक शुक्रवार को उद्यान विभाग हाल में व्यापार मंडल के प्रधान मदन गांगटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लंबी चर्चा के बाद सर्व सम्मति से भरत ठाकुर को मीडिया प्रभारी चुना गया। इस दौरान व्यापारियों को सामने आ रह समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। उन्होंने तय किया कि मंडल में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर पदाधिकारी हर मंच पर चर्चा के लिए तैयार है। बैठक के दौरान व्यापारियों से जुड़े बहुत से मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान बाजार के व्यापारियों के हित में कई जरूरी निर्णय भी लिए गए। इसमें साफ-सफाई, वाहन पार्किंग सहित सामान के लोडिंग-अनलोडिंग स्थान व समय पर चर्चा के बाद जरूरी कदम उठाने पर सहमति बनी। बैठक में प्रधान मदन गांगटा ने बताया कि मंडल के खाते में 23 लाख 80 हजार रुपये की राशि जमा हो चुकी है। उन्होंने साल भर की आय-व्यय का ब्योरा सामने रख। उन्होंने तय किया कि इस राशि का उपयोग व्यापारियों के हितों के लिए किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष रिंकू घालटा, कोषाध्यक्ष मोहिंदर घालटा, सचिव ज्ञान, सलाहकार मोहित नंदा, नव नियुक्त मीडिया प्रभारी भरत ठाकुर और व्यापारी वर्ग मौजूद रहे।