ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है। प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून तक चलेगी। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीवॉक और बीसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। प्रथम मेरिट सूची 20 जून को जारी होगी। 24 जून को द्वितीय मेरिट सूची जारी होगी। विद्यार्थी अपनी प्रवेश शुल्क राशि ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि संस्थान विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाता है। उन्होंने कहा कि इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने, विषय चयन संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त करने और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी शैक्षणिक परामर्श सेवाओं के लिए महाविद्यालय परिसर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने का आह्वान किया।