फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: इग्नू में 15 तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र 1110 में जुलाई सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। किसी कारणवश नियमित तौर पर अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे और नौकरी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए इग्नू ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां से आप घर बैठे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थी बारहवीं कक्षा के बाद अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, वे इग्नू के समर्थ पोर्टल पर जाकर प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू में पहले से अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए फिर से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले से पंजीकृत विद्यार्थी 30 जून से पहले पंजीकरण करें। महाविद्यालय रामपुर की सह समन्वयक प्रो. प्रोमिला कुमारी ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी के लिए प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। आवेदन की प्रक्रिया इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इग्नू से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र 1110 रामपुर में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें