कुमारसैन, रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेबीएल कुमारसैन में सोमवार को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के संयुक्त तत्वावधान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आपदा में सुरक्षित रहने और बचाव कार्यों के टिप्स दिए। एसडीएम मुकेश शर्मा, तहसीलदार दिलीप शर्मा और अग्निशमन विभाग से रोहिन पमराल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप, अत्यधिक वर्षा, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं जैसी परिस्थितियों का अभ्यास करवाया गया। एसडीएम मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आपदा प्रबंधन की मूलभूत जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और प्रशिक्षण के माध्यम से जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। संवाद