फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आदित्य को सवेश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
देलठ ने मझोली-टिप्पर को 3-1 से हराकर वॉलीबाल स्पर्धा जीती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के देलठ में दो दिवसीय अंडर-20 वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 10 टीमों के खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर आदित्य को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलठ और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझोली-टिप्पर के मध्य खेला गया, जिसमें देलठ स्कूल ने 3-1 से जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में साहिब सिंह खूदं बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि का आयोजक कमेटी ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विजेताओं को सम्मानित कर हौसला अफजाई की। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को आठ हजार और ट्रॉफी से नवाजा। वहीं, उपविजेता टीम को चार हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया। मुख्यातिथि के साथ रिंकल खूंद विशेष रूप से मौजूद रहीं, जो वर्ष 2022 में राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी रह चुकी हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों और आयोजक कमेटी ने रिंकल खूंद का भी जोरदार स्वागत किया। रिंकल खूंद ने ननखड़ी क्षेत्र का नाम देश में चमकाया है। मुख्य अतिथि ने पांच हजार की सहयोग राशि क्लब को भेंट की। इस मौके पर कपिल खाची, रूप लाल, अमन शर्मा, वरुण कुमार, संजीव कुमार, भूपेंद्र चौहान, रक्षपाल चौहान और धर्मपाल गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें