फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिले भर में 5,243 ने दी जमा दो की परीक्षा, 4,137 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में पास

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 25 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों की तैयार हो रही सूची
विज्ञापन

जमा दो कक्षा में 233 विद्यार्थी फेल, 202 की आई कपार्टमेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित जमा दो कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणामों का विभाग ने विस्तृत आकलन पूरा कर लिया है। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 90.81 प्रतिशत रहा है, जो शिक्षा के स्तर में निरंतर सुधार को दर्शाता है। हालांकि, बेहतर आंकड़ों के बीच कुछ स्कूलों का प्रदर्शन चिंताजनक बना हुआ है। विभाग इसकी सूची तैयार कर रहा है। जिले भर से कुल 5,243 विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा दी थी। इनमें से 4,137 विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत का लोहा मनवाते हुए प्रथम श्रेणी हासिल की है। वहीं, 489 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में शिक्षा का स्तर काफी संतोषजनक रहा है। सफलता के इन आंकड़ों के बीच 233 विद्यार्थी परीक्षा उत्तीर्ण करने में असफल रहे हैं, जबकि 202 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। इन छात्रों को बोर्ड के नियमों के तहत दोबारा परीक्षा देकर अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने का मौका मिलेगा। शिक्षा विभाग अब उन स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है जिनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। विभाग ने ऐसे स्कूलों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है, जिनका परीक्षा परिणाम 25 प्रतिशत से भी कम रहा है। विभाग की इस सख्ती से खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के शिक्षकों और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। आने वाले दिनों में इन स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ बैठक कर गिरते शिक्षा स्तर के कारणों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
सभी स्कूलों के प्रदर्शन का आकलन कर लिया है। जिन स्कूलों का परिणाम 25 फीसदी से कम रहा है, उनसे जवाब-तलबी की जाएगी और भविष्य में सुधार के कड़े निर्देश दिए जाएंगे। हालांकि अभी तक की रिपोर्ट में अधिकतर स्कूलों का परिणाम संतोषजनक पाया गया है।
विज्ञापन

गोपाल चौहान, उच्च शिक्षा,शिक्षा उपनिदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें