फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में 6.17 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



चौपाल (रोहडू)। नेरवा पुलिस ने वीरवार देर शाम गश्त के दौरान झमराड़ी बैरियर के पास बथाल में युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया।
हेड कॉन्स्टेबल रमेश पंवार की अगुवाई में कॉन्स्टेबल अखिल चौहान और पवन शर्मा की टीम बथाल में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बासा गांव निवासी सौरव की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 6.17 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ नेरवा थाना में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को चौपाल न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने कहा कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें