फागू कंट्रोल रूम के पास कार की तलाशी लेने पर मिली हेरोइन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ठियोग के फागू कंट्रोल रूम के पास एक कार से करीब 9 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मामले में ठियोग क्षेत्र के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को गुप्त सूचना के आधार पर डिटेक्शन सेल की टीम ने फागू कंट्रोल रूम के पास खड़ी कार की तलाशी ली। कार में सवार सचिन वर्मा (27) और निखिल ठाकुर (26) दोनों निवासी ठियोग क्षेत्र जिला शिमला के कब्जे से करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस थाना ठियोग में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह पुलिस ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।