पंजाब के रहने वाले दो युवकों को नशा बेचेते रंगे हाथ दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग( रामपुर बुशहर)। ठियोग पुलिस ने चिट्टे के दो कारोबारियों को चिट्टा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई अश्विनी टीम वीरवार देर शाम गश्त पर थे, तो उन्हें सूचना मिली कि दो लोग ठियोग कॉलेज के पास स्थित एकांत वाटिका में नशीला पदार्थ बेच रहे हैं। पुलिस ने बलवंत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव विल छिनीवाल खुर्द जिला बरनाला, पंजाब और दलविंदर सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी विल टिकरीवाल, धालीवाल तहसील, जिला बरनाला, पंजाब वाहन संख्या पीबी 01डी-1603 में इस काम को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने बलवंत सिंह और दलविंदर सिंह के कब्जे से 7.730 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। उधर, ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि पुलिस ने दोनों युवकों को रंग हाथ चिट्टा बेचते हुए पकड़ा है।