रोहड़ू। पुलिस थाना चिड़गांव के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को 344 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली कि भटवाड़ी कैंची की ओर एक व्यक्ति चरस लेकर जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने व्यक्ति की तलाशी ली तो 344 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान त्रिलोचन सिंह निवासी मस्तोट डाकघर कलोटी तहसील चिड़गांव के रूप में हुई है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।