फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिला के अस्थायी डेरे से 294.8 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू )। चौपाल पुलिस ने शाम गश्त के दौरान एक नेपाल मूल की महिला के अस्थायी डेरे से 294.8 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस की टीम सोमवार शाम को गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि सतका में रमेश नेगी की भूमि पर शेड में रह रही नेपाल मूल की लक्ष्मी चरस बेचती है। पुलिस शेड में पहुंची तो महिला वहां नहीं थी। तलाशी ली गई तो कपड़ों के बीच से 294.8 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें