फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोप, पति का दोस्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। चिड़गांव पुलिस थाना के अंतर्गत एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में बताया है कि तीन जून दोपहर को जब घर में अकेली थी तो पति का दोस्त आया। फोटो एलबम देखने के बहाने वह कमरे में घुस गया। आरोप लगाया है कि उसने दुष्कर्म किया। जब पति घर आया तो आपबीती बताई। चार जून को महिला अपने पति के साथ पुलिस थाना चिड़गांव पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी चमन लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें