फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने किया कटगांव का दौरा

विज्ञापन
कटगांव में पारंपरिक किन्नौरी पोशाक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह का स्वाग? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने किन्नौर जिले के तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन कटगांव का दौरा किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा सिंह का पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर जोरदार स्वागत किया। गिनपी ढांक स्थित भावावैली के प्रवेश द्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा सिंह का स्वागत किया। इसके बाद प्रतिभा सिंह कटगांव स्थित बिजली बोर्ड के विश्रामगृह में पहुंची। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से फीडबैक ली। महिला कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा सिंह को किन्नौरी ड्रेस पहनाई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं विधायक जगत सिंह नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला परिषद सदस्य मीरा नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें