फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर से चोरी हुई अंगूठी को खरीदने वाला लुहरी का सुनार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में की दूसरी गिरफ्तारी, अंगूठी भी बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में महावीर मोहल्ला स्थित आभूषण की दुकान से चोरी हुई सोने की अंगूठी को खरीदने वाले लूहरी से एक सुनार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुनार से चोरी की अंगूठी भी बरामद कर ली है। इससे पहले पुलिस ने अंगूठी चोरी करने वाले आरोपी को वारदात के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर मामले में दूसरी गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन

घटना 27 अक्तूबर को हुई थी। चोर आभूषण की दुकान पर खरीदार बनकर गया था। उसने वहां अंगूठी दिखाने को कहा। सुनार ने उसे 12.5 ग्राम सोने की अंगूठी दिखाई, जिसकी कीमत करीब 1.78 लाख रुपये थी। इसके बाद उसने कुछ और गहने दिखाने को कहा। सुनार जैसे ही पीछे की ओर मुड़ा तो वह अंगूठी लेकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार निवासी गांव ब्रेलंगी जिला किन्नौर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी की अंगूठी लूहरी में एक सुनार की दुकान पर बेची है। पुलिस ने लुहरी स्थित सुनार की दुकान से चोरी की अंगूठी बरामद कर ली है। अंगूठी खरीदने वाले सुनार लाल साहिब कुमार निवासी जिला सिसानी बिहार को गिरफ्तार किया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सुनारों से भी अपील की है कि गहने खरीदने से पहले कागजात चेक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें