फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप पर पहाड़ी से गिरे पत्थर; एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पोवारी के पास पत्थरों की चपेट में आई गाड़ी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर पोवारी के पास बुधवार दोपहर बाद एक महिंद्रा इंपीरियो (जीप) पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गए। पत्थरों की चपेट में आने से गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली के मुताबिक चालक होशियार सिंह अन्य दो लोगों जितेंद्र और धनवान सिंह के साथ गाड़ी नंबर एचपी 27-8055 में मूरंग से रिकांगपिओ आ रहा था कि पूह-काजा राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर पोवारी से करीब 200 मीटर की दूरी पर गाड़ी पर अचानक पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर गिर गए। इससे गाड़ी पत्थरों की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गाड़ी में सवार जितेंद्र (33) पुत्र उदय प्रकाश, निवासी मूरंग, जिला किन्नौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, धनवान सिंह (31) पुत्र रवि भगत, निवासी मूरंग और होशियार सिंह (31) पुत्र विद्या सिंह राठौर निवासी मूरंग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही रिकांगपिओ थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से गाड़ी में फंसे मृतक के शव को निकाला और गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ पहुंचाया। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10 हजार और घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत राशि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें