फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छैला में होटल के गेट से टकराई तेज रफ्तार कार, एक व्यक्ति घायल

विज्ञापन
छैला में अनियंत्रित होकर होटल गेट से टकराई कार। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ठियोग के तहत आने वाले छैला में बुधवार शाम को एक तेजरफ्तार कार एक होटल के गेट से जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम के समय छैला के भुईं में एक तेजरफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और यहां एक होटल के गेट से जा टकराई। कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है, जिसका उपचार चल रहा है।
डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि कार संख्या एचपी 62 बी1137 कोटखाई से छैला की ओर आ रही थी, जो अनियंत्रित होकर होटल के गेट से जा टकरा गई। हादसे में चमन नाम का व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें