फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाल में गिरी कार, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। नेशनल हाईवे-5 पर बधाल के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक और साथ बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल हो गए हैं। दोनों का महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर रामपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब पौने दो बजे एक ऑल्टो कार नंबर एचपी 81-1613 किन्नौर से चंबा जा रही थी। जैसी ही कार रात को करीब पौने दो बजे बधाल के पास पहुंची तो चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब दस मीटर खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक शिव कुमार चंबा और जर्म सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लोगों ने दुर्घटना की जानकारी ज्यूरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ज्यूरी पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल जगदीश नेगी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 एंबुलेंस से रामपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों का इलाज खनेरी रामपुर अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें