फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवाहल में खाई गिरी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के पुलवाहल में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा पुलवाहल में बुधवार को करीब दो बजे हुआ। कार संख्या एचपी 08ए-3526 पुलवाहल से देवठी की ओर जा रही थी। इस दौरान रिवाड कैंची के समीप गाड़ी अचानक तीस मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। गाड़ी में चालक के अलावा कोई सवार नहीं था। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मान सिंह जालटा पुत्र धनी राम जालटा गांव बासाधार के रूप में की गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें