फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकंडा में गिरी कार, एक महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। कुमारसैन थाना के अंतर्गत नारकंडा के नजदीक दोपहर बाद एक कार अचानक सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि अन्य तीन घायल हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। घायलों का कुमारसैन अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद नारकंडा के नजदीक एमकेसी एप्पल मार्केट के पास अचानक एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में चार लोग सवार थे जिसमें महिला अंजू (30) पत्नी मुनीश गांव डाकघर कोटगढ़ की मौत हो गई। घायलों में अमीचंद (40) पुत्र चेतराम गांव भुट्टी तहसील कुमारसैन, कनिका (18) पुत्री कृष्ण चंद गांव भुट्टी तहसील कुमारसैन और लक्ष्य (8) पुत्र मुनीश गांव कोटगढ़ का कुमारसैन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि दोपहर के बाद नारकंडा के पास अचानक गाड़ी गिरी है जिसमें एक महिला की मौत और तीन अन्य घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें