फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: पुड़ग मार्ग कार गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत पुड़ग मार्ग पर रविवार सुबह कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार हादसा पुड़ग संपर्क मार्ग पर रविवार सुबह करीब 9:00 बजे पेश आया।
विज्ञापन


चालक चमरोता से गुम्मा की ओर जा रहा था, इसी बीच शिलाक्यार में गाड़ी अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोग हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घायल को निकालकर उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला के लिए भेजा लेकिन अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही चालक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कोटखाई के चमरोत गांव निवासी प्रदीप भरोट (60) के रूप में हुई है। आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा की हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें