फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी के बुआंदा में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हादसे के समय सड़क पर पैदल जा रहे थे शिव राम, शुक्रवार दोपहर को हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। उपमंडल आनी की बुआन्दा-च्वाई मार्ग पर बुआंदा के पास घलाड़ नाला में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12:20 बजे हुआ। जिला कुल्लू के बखनाओं, बुआंदा गांव निवासी 70 वर्षीय शिव राम शुक्रवार दोपहर को बुआन्दा से च्वाई की ओर पैदल जा रहे थे। अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिव राम को सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। राजस्व विभाग ने घटना की रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित की है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये अंतरिम राहत प्रदान की गई है। यह घटना पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है। स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही यात्रियों को बरसात के मौसम में यात्रा करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें