रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) रामपुर इकाई ने महाविद्यालय और प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। इकाई ने रामपुर कॉलेज में पत्रकारिता एवं जनसंचार, एमएससी फिजिक्स और कंप्यूटर शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग उठाई। वहीं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को सुचारु रूप से लागू करने, छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाल करने, प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में परीक्षा परिणाम मूल्यांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने, जनजातीय छात्रा आवास का रख रखाव करने और कॉलेज मैदान की मरम्मत करने की मांग रखी।