कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। सहयोग फाउंडेशन कुमारसैन ने शुक्रवार को किंगल के पास पौधरोपण अभियान चलाया। इसमें कोटेश्वर महादेव मंदिर कमेटी और वनरक्षक राकेश सिंघा ने सहयोग किया। इस दौरान युवाओं ने बान, रीठा, शीशम और दाड़ू के पौधे रोपे। मंदिर कमेटी के प्रधान रोहिन ने कहा कि वन और प्राकृतिक संपदा के सृजन में कमेटी के सदस्य सदैव तत्पर रहते हैं। प्रधान सहयोग फाउंडेशन सन्नी और अभिनव गुप्ता ने कहा कि हमें न केवल ज्यादा से ज्यादा वनों को लगाना है, बल्कि उनका संरक्षण करने के साथ-साथ आग से भी वनों को बचाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय युवक मंडलों, पंचायतों, महिला मंडलों और स्थानीय लोगों को भी आगे आना होगा। इस मौके पर विशाल, राजीव और लाल चंद सहित अन्य मौजूद रहे।