फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में पुराने बस अड्डा से कॉलेज तक पैदल रास्ता बनाने की उठाई मांग

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन।
विज्ञापन
एबीवीपी ने शुरू की हड़ताल, मांगें पूरी नहीं की तो हड़ताल रखने की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने मंगलवार को मांगों को लेकर दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की। जिला संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रदेश सरकार वर्ष 2020 से लेकर वर्ष 2026 तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से लागू नहीं कर पाई है। इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पुराने बस अड्डा रामपुर से कॉलेज परिसर तक पैदल रास्ता बनाने की मांग उठाई। इसके अलावा छात्र संघ चुनाव बहाली, सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने, प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में हो रहे शिक्षा के व्यापारीकरण को बंद करने की मांग उठाई। प्रदेश के विश्वविद्यालय एचपीयू/एसपीयू में मूल्यांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने, पुराने स्कूलों को मर्ज और बंद करने वाले निर्णय को वापस लेने की मांग उठाई। जिला संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि एबीवीपी रामपुर के पुराने बस अड्डे से लेकर रामपुर महाविद्यालय तक एक पैदल रास्ता बनाने की मांग उठा रही है, जिसे लेकर विद्यार्थी परिषद निरंतर प्रशासन से मिल रही है। इसके बावाजूद उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मांगें जल्द प्रशासन पूरा नहीं करता है, तो भूख हड़ताल को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें