फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में लंबित मांगों को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मांगों को लेकर रामपुर कॉलेज में प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, शिक्षा के व्यापारीकरण को लेकर की नारेबाजी
विज्ञापन


चेताया-जल्द समस्याएं नहीं सुलझीं, तो विधानसभा का करेंगे घेराव

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में एबीवीपी ने लंबे समय से चल रही समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। रामपुर एबीवीपी इकाई के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी रामपुर इकाई ने प्रदेश स्तरीय विभिन्न मांगों और अन्य मुद्दों को लेकर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से इकाई ने छात्र संघ चुनाव बहाली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से लागू करने, सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने और प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में हो रहे शिक्षा के व्यापारीकरण को तत्काल बंद करने की मांग उठाई। प्रदेश के विश्वविद्यालय में मूल्यांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने, विद्यार्थी परिषद ने रामपुर के पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार तक पैदल पथ का निर्माण करने की मांग रखी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर रोजाना छात्र-छात्राओं समेत हजारों लोगों को खतरे के साये में आवाजाही करनी पड़ रही है। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष आदित्य ने कहा कि प्रदेश सरकार जब सत्ता में आई थी, तब विभिन्न चुनावी सभाओं और मंचों से 58 साल की पक्की नौकरी, सुदृढ़ शिक्षा और कानून व्यवस्था के वादे प्रदेश की जनता से किए थे, लेकिन आज प्रदेश की शिक्षा, कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों को जल्द प्रदेश सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं, तो विद्यार्थी परिषद समूचे प्रदेश से विद्यार्थियों को साथ लेकर विधानसभा का घेराव करेगी। इसकी जिम्मेवारी इस सरकार की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें