फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बास्केटबाल प्रतियोगिता में मतियाना की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
ठियोग कॉलेज में एबीवीपी द्वारा आयोजित बास्टेबॉल के विजेता टीम मुख्याति​​थि के साथ। संवाद
विज्ञापन
एबीवीपी ने ठियोग कॉलेज में युवा पखवाड़े का किया आयोजन
विज्ञापन

एक दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ठियोग इकाई ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर युवा पखवाड़े के तहत ठियोग महाविद्यालय में एक दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता और संगोष्ठी का आयोजन किया। प्रतियोगिता के लड़कियों के वर्ग में कुल 6 टीमें और लड़कों की कुल 10 टीमों ने भाग लिया। लड़कियों में ठियोग और मतियाना की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें मतियाना की टीम विजयी रही। लड़कों के वर्ग में मतियाना और माविरिक्स के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें मतियाना की टीम ने जीत हासिल की। संगोष्ठी में समाजसेवी सुभाष कैंथ बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ. इंद्र कुमार नेगी ने शिरकत की। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में विनोद हेटा उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेने के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि डाॅ. इंद्र कुमार नेगी ने युवाओं को खेलो के प्रति प्रोत्साहित किया गया। युवा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को खेलों में शामिल कर नशे से दूर रखना है। इस संगोष्ठी कार्यक्रम के बाद स्कूल के छात्रों ने नशे पर एकांकी प्रस्तुत की। इस एकांकी के माध्यम से युवा वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। सभी से अपील की है कि नशे से दूर रहकर खेलों में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें