फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर एबीवीपी ने संगोष्ठी का किया आयोजन

विज्ञापन
रामपुर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 76 वें स्थापना दिवस पर मौजूद कार्यकर्ता
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद के 75 वर्षों के विषय पर की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 76वें स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर जिला रामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एबीवीपी ने कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के 75 वर्षों के विषय पर की चर्चा की। जिला सोशल मीडिया संयोजक अमन खोश ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र हित, समाज हित और छात्र हित के लिए लगातार काम कर रही है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला रामपुर ने विभिन्न इकाइयों में कई कार्यक्रम आयोजित किए। विभाग संयोजक कार्तिक ने कहा कि जिला में रामपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने संगोष्ठी और पर्चा वितरण का आयोजन किया। कार्यक्रम में पीयूष प्रार्थी बतौर मुख्यातिथि और अक्षय सिंघानिया विशिष्ट अतिथि रहे। आगामी समय में विद्यार्थी परिषद प्रथम पांच विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी। उन्होंने 76वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें