फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रदेश में बढ़ते नशे पर एबीवीपी ने जताई चिंता

विज्ञापन
अ​खिल भारतीय विद्याथी्र परिषद रामपुर इकाई नशा अ​भियान को लेक एसडीएम रामपुर निशांत तोमर को ज्ञाप
विज्ञापन
युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए सरकार
विज्ञापन

एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर नशे के प्रचलन पर रोक लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश में बढ़ते नशे को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चिंता जताई है। परिषद ने युवा पीढ़ी को नशे के प्रचलन से बचाने के लिए सरकार, प्रशासन और विभिन्न एजेंसियों से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंप कर त्वरित करवाई की गुहार लगाई है। इकाई अध्यक्ष आयुष शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नशे से संबंधित मामलों में वृद्धि हुई है। 10 वर्षों में प्रदेश में 3,900 से अधिक नशे से जुड़ी घटनाएं सामने आई हैं, जबकि 13 महीनों के अंदर एनडीपीएस अधिनियम के तहत 1,943 मामले दर्ज किए गए हैं। विद्यार्थी परिषद ने इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। परिषद ने मांग उठाई कि उपमंडल स्तर पर नशे की रोकथाम के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की सहायता और जिला स्तर पर संबंधित मामलों को लेकर समीक्षा बैठक की जाए। सीमावर्ती और नशा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने और नशे के स्रोतों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। स्कूल और कॉलेजों में नशा विरोधी अभियानों को प्रभावी बनाया जाए। नशा मुक्ति केंद्रों की संख्या बढ़ाएं और पुलिस को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाए। हेल्पलाइन नंबर सक्रिय किया जाए, ताकि नशे की गतिविधियों की तुरंत सूचना दी जा सके। विद्यार्थी परिषद ने सरकार से आग्रह किया कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए त्वरित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें