फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को किया याद

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में एबीवीपी के स्थापना दिवस पर मौजूद छात्र छात्राएं। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
एबीवीपी ने पीजी कॉलेज रामपुर में मनाया स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस
विज्ञापन


संगोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता का किया आयोजन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने पीजी कॉलेज रामपुर में बुधवार को स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस मनाया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के शिक्षाओं को याद किया। इस दौरान संगोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर के जिला मंत्री विष्णु शर्मा और विशिष्ट अतिथि संगठन मंत्री पवन कुमार मौजूद रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी और युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका के बारे में बताया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साहिल और द्वितीय स्थान महक ने प्राप्त किया। मुख्य वक्ता पवन कुमार ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी और विद्यार्थी परिषद की 77 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को निरंतर विद्यार्थी परिषद के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में विभाग संयोजक गौरीक शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन, जिला संयोजक रवि, इकाई अध्यक्ष आयुष शर्मा, अखिल खुराना, आरती, विशाखा, साहिल, मुस्कान राठौर, महक, शुभम, आशीष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पीजी कॉलेज रामपुर में एबीवीपी के स्थापना दिवस पर मौजूद छात्र छात्राएं। स्रोत : संगठन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें