रोहड़ू। सेब के बगीचों में कई तरह की बीमारियों और कीटों का खतरा बढ़ गया है। इसे लेकर नौणी विवि के वैज्ञानिक सेब बागीचों का दौरा कर रहे हैं। इसके लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने विशेषज्ञ की टीमेें गठित की हैं। बुधवार को पहली टीम के डॉ. उषा शर्मा, डॉ. नगेंद्र बुटैल, डॉ. नीना चौहान और डॉ. सुमित वशिष्ठ ने कोटखाई ब्लॉक के कलबोग और रतनाड़ी का दौरा किया। 10 जुलाई को चिड़गांव ब्लॉक के बनुटी, देवीधार और संदासली का दौरा किया जाएगा। दूसरी टीम में शामिल डॉ. दिनेश ठाकुर, डॉ. उपेंद्र शर्मा, डॉ. संगीता शर्मा और डॉ. अजय ब्रगटा रोहड़ू ब्लॉक के टिक्कर और पुजारली का दौरा करेंगे। तीसरी टीम में डॉ. शालिनी वर्मा, डॉ. अजय शर्मा और डॉ किरण ठाकुर शामिल हैं। यह टीम 10 जुलाई को जुब्बल ब्लॉक के छाजपुर और अंटी का दौरा किया जाएगा। चौथी टीम में डॉ. आरती शुक्ला, डॉ. प्रमोद वर्मा, और डॉ. अनुराग शर्मा शामिल है। यह टीम 10 जुलाई को जुब्बल ब्लॉक के मधोल का दौरा करेगी। पांचवीं टीम में डॉ. वीरेंद्र राणा, डॉ. विकास शर्मा, और डॉ. आरएस जरियाल शामिल हैं। यह टीम 10 जुलाई को नारकंडा ब्लॉक के थानेदार और मधावनी का दौरा करेगी। संवाद