फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतिश को सौंपी एबीवीपी निरमंड इकाई की कमान, मोनिका बनीं सचिव

विज्ञापन
निरमंड कॉलेज में नवगठित एबीवीपी इकाई के पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरमंड इकाई की बैठक सोमवार को हुई। इसमें नई कार्यकारिणी गठित करने का फैसला लिया गया। बैठक में नीतिश को इकाई अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। जबकि मोनिका को इकाई सचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त इकाई उपाध्यक्ष तमन्ना और नंदिता शैलजा, इकाई सह सचिव ईशान शुक्ला, गरिमा, शिल्पा, बीए प्रमुख अवंतिका, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख निकिता और इकाई सोशल मीडिया प्रमुख यशिका को चुना गया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी का गठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर जिला संयोजक प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं सहित अन्य विद्यार्थियों को एबीवीपी के बारे में जानकारी दी गई। नवनियुक्त इकाई अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरमंड इकाई कॉलेज में चल रही समस्याओं को लेकर मिलकर लड़ाई लड़ेगी। निरमंड महाविद्यालय को लेकर प्रशासन के समक्ष समस्याएं रखी जाएंगी। इस मौके पर पूर्व इकाई सचिव अंकिता और रामपुर इकाई सचिव गौरिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें