रिकांगपिओ (किन्नौर)। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे ''हिमाचल जोड़ो'' सदस्यता अभियान को किन्नौर जिले में 26 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित करेगी। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत 26 अगस्त को नाको में कार्यक्रम होगा। इसके बाद 27 अगस्त को स्पीलो, 28 और 29 अगस्त को रिकांगपिओ में सदस्यता अभियान चलेगा। 30 अगस्त को टापरी, 31 अगस्त को भावानगर और 1 सितंबर को सांगला में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी जिला किन्नौर ने जिले के नागरिकों से अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। पार्टी ने जनहित की राजनीति को मजबूत करने में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। आम आदमी पार्टी जिला किन्नौर के अध्यक्ष ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आम जनता को जनहित की राजनीति से जोड़ना है। इसका लक्ष्य प्रदेश में एक मजबूत और ईमानदार राजनीतिक व्यवस्था के लिए लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।