फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों को दी 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
जेबीपी फांउडेशन दिवस पर बच्चों को प्रोत्साहन रा​शि देते अति​थि। स्रोत:फांउडेशन 
विज्ञापन
चौपाल(रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भारण में जेबीपी फाउंडेशन का सातवां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान जेबीपी फांउडेशन ने संघर्षशील परिवार के छात्रों को 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की। इस अवसर पर हरि नंद शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में दो छात्र कुनिश शर्मा और आदित्य शर्मा को 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। सभी कक्षाओं के टॉपर को 1100-1100 रुपये की राशि दी गई। इस अवसर पर अभिभावक और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रुचि रखने वाले क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। जेबीपी फाउंडेशन के प्रवक्ता प्रताप हरजेट ने कहा कि अभी तक फाउंडेशन 914 संघर्षशील परिवार के होनहार छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर चुका है। इस अवसर पर एसवीएम नेरवा के प्रधानाचार्य लोकिंद्र शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक जोगिंद्र दत शर्मा, मधाना पंचायत के पूर्व प्रधान काना सिंह चौहान, एसएमसी अध्यक्ष रविंद्र मिर्चाइक, संजय चौहान भी उपस्थति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें