फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी के विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। पीएमश्री विद्यालय आनी के दो विद्यार्थी अनुज कुमार और आर्यन अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना होंगे। बीते दिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पढ़ाई में अव्वल प्रदेश के 50 विद्यार्थियों को पहली बार अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक भ्रमण के लिए शिमला से हरी झंडी दिखाई। इस भ्रमण में यह दो विद्यार्थी भी शामिल होंगे। दोनों विद्यार्थी आनी खंड के बैहना गांव के रहने वाले हैं। इन्होंने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। पाठशाला के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान, उप प्रधानाचार्य श्यामानंद, राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता कुंदन शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष रमेश कुमार सहित सभी शिक्षकों और एसएमसी सदस्यों ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी है। ये विद्यार्थी राज्य स्तरीय दल के साथ सिंगापुर और कंबोडिया में 17 फरवरी तक वहां की शैक्षिक प्रणाली, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे। पाठशाला की शास्त्री शिक्षिका आशा कुमारी का चयन भी 21 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक भ्रमण के लिए हुआ है। प्रवक्ता कुंदन शर्मा का नाम भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें