फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग करें पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
आपदा से निपटने के लिए सभी विभागों के अ​​धिकारियों के साथ बैठक में चर्चा करते एसडीएम नरेश वर्
विज्ञापन
मानसून के दौरान आपदा से निपटने के लिए एसडीएम ने की बैठक, कहा-सभी विभाग सामूहिक जिम्मेदारी से आपदा के समय करें समन्वय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी( कुल्लू)। आपदा से निपटना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, इसलिए आने वाले मानसून सीजन में अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्य को निभाएं ताकि आपदा से समय रहते निपटा जाए। शुक्रवार को एसडीेएम आनी नरेश वर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग पुख्ता इंतजाम करें। लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, राजस्व विभाग और ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य सभी विभाग सरकार के दिशा-निर्देशों का समय रहते पालन करें और अपने विभाग से संबंधित मशीनरी को तैयार रखें। आपदा के समय विभिन्न विभागों में किस प्रकार समन्वय स्थापित करना है। इस बारे में सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए। नरेश वर्मा ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कें बंद होने की स्थिति में सड़कों को जल्द खोलने के लिए विभाग तैयार रहे। सड़कों की ड्रेनेज सुधार पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग यह सुनिश्चित करे कि आपदा ग्रस्त होने वाली पेयजल योजनाओं को जल्द बहाल किया जाए। जल जनित रोगों से निपटने के लिए जल शक्ति और स्वास्थ्य विभाग आपस में समन्वय स्थापित करे। इसी तरह पुलिस, गृह रक्षा और अग्निशमन विभाग के जवान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बिजली सेवा को जल्द बहाल करना सुनिश्चित किया जाए। आपदा की स्थिति में बिजली की तारों में करंट आदि के प्रवाह को समय पर बंद करना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश भी दिए। दूर दराज की पंचायतों तक 30 जून से पहले राशन का उचित भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के अधिकारियों को फौरी राहत प्रदान करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौेके पर तहसीलदार आनी भीम सिंह नेगी, बीएमओ आनी डॉ. भागवत मेहता, सीडीपीओ इंद्र सिंह गर्ग, एसडीओ लोक निर्माण विभाग मनीष कुमार, एसडीओ बिजली बोर्ड भूषण लाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें