फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हो बे लालिए हो पर खूब थिरके आनी के लोग

विज्ञापन
आनी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पुलिस बैंड हार्मोनी ऑफ पाइन्स प्रस्तु​ति देते हुए पूरी
विज्ञापन
आनी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पुलिस बैंड हारमनी ऑफ पाइन ने जमाया रंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। जिला स्तरीय आनी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पुलिस बैंड हारमनी ऑफ पाइंन, फोक किंग हेमंत शर्मा, सिरमौर के प्रसिद्ध लोक गायक अजय चौहान और ओल्ड इज़ गोल्ड नाटी एलबम के गायक एसएमएस चवासी के संजय और श्याम के नाम रही। प्राइम टाइम में हेमंत शर्मा के स्टेज संभालते लोकगीतों की बौछार शुरू हुई। हेमंत शर्मा ने अपनी सुरीली खनकती आवाज में अपने प्रसिद्ध गाने हो बे लालिये हो से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके अलावा कुल्लू मनाली लागा मेला, तेरे कानों रा झुमका और बेलुये बुरा आया जमाना समेत कई गानों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंडी क्षेत्र के चवासी क्षेत्र के एसएमएस चवासी के संजय और श्याम ने देओ डेऊयो बीनणी न रोपे लो, देवा बेहनिया एक से बाधक एक ढीली नाटियां गाकर खूब समां बांधा। सिरमौर के गायक अजय चौहान ने नाटी यारो री चाली, मुखे आदता बुरी पौड़ी, सहित कई तेज पहाड़ी गाने गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। हिमाचल की शान हिमाचल पुलिस के बैंड हारमनी ऑफ पाइन की टीम ने टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर विजय कुमार की अगुआई में गणेश वंदना, वंदे मातरम, दिल से रे, साहिबा री गे बीबिये, नैई आईंदा, तेरे कानों रा झुमका सहित एक से बढ़कर एक हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी गाने गाकर करीब डेढ़ घंटे तक दर्शकों को खूब नचाया। मंडी जिला के चवासी क्षेत्र से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध उद्यमी, समाजसेवी और पर्यावरण संरक्षक मान सिंह ठाकुर सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि और व्यापार मंडल आनी विशेषातिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि मान सिंह ठाकुर ने मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत आनी के प्रधान लाल सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, मेला कमेटी के सचिव विनोद कटोच, व्यापार मंडल आनी के प्रधान विनोद चंदेल और बार एसोसिएशन आनी के अध्यक्ष डवोकेट स्वतंत्र कुमार शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें