नेरवा (रोहड़ू)। पुलिस ने नेरवा बाजार में एक कार में रखीं देसी शराब की 18 पेटियां पकड़ी हैं। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को शराब के किसी ठेकेदार ने सूचना दी कि एक ऑल्टो कार में शराब की पेटियां रखी गईं हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर जब कार की तलाशी ली, तो उसमें 18 पेटियां शराब की बरामद कीं। आरोपी संबंधित दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सका। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शराब को कब्जे में लिया है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।