फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 18.73 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के ज्यूरी में पुलिस ने एक युवक को 18.73 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को गश्त के दौरान पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम को पुलिस की टीम एएसआई देवराज की अगुवाई में गश्त पर थी। इस दौरान जब पुलिस की टीम भेड़ प्रजनन केंद्र के समीप पहुंची तो एक व्यक्ति गानवी-ज्यूरी सड़क की ओर से पैदल आ रहा था।
जैसे ही उक्त व्यक्ति ने पुलिस को देखा तो वह घबरा गया। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर जब तलाशी ली तो युवक से 18.73 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान राजिंद्र सिंह (38), पुत्र स्वर्गीय टिक्कम सिंह, गांव जुली, डाकघर लबाना, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप पर हुई है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें