फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला धडूंजा का भवन खस्ताहाल

विज्ञापन
धडूंजा प्राथमिक पाठशाला का खस्ताहल भवन - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ननखड़ी तहसील के राजकीय प्राथमिक स्कूल धडूंजा के भवन की छत 10 जून, 2021 को बारिश और तूफान के चलते क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी छत की हालत में सुधार नहीं हो पाया है। इस कारण यहां शिक्षा ले रहे 25 विद्यार्थियों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

छत की मरम्मत न होने से अब स्कूल भवन की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। क्षेत्र की सामाजिक संस्था राइट फाउंडेशन रामपुर ने इस विषय को लेकर सीएम जयराम ठाकुर, शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों और विधायक रामपुर नंद लाल को बार-बार अवगत करवाते रहे, लेकिन आज तक इस भवन की किसी ने सुध नहीं ली, जिसके कारण स्कूल भवन की हालात दयनीय बनी हुई है।
स्कूल के बरामदे की हालत भी खस्ताहाल होने से छात्रों को बैठने के लिए सुविधा नहीं है। भवन की दीवारों में दरारें पड़ने के कारण स्कूल के फर्नीचर, रिकॉर्ड और अन्य सामान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। राइट फाउंडेशन रामपुर यूनिट के अध्यक्ष प्रवीन जयदीप बिष्ट, उपाध्यक्ष राजीव मेहता, सचिव रवि नेगी और संयुक्त सचिव सोनू मिंडन ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि प्रदेश सरकार बेहतरीन शिक्षा मुहैया करवाने के बड़े-बड़े दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धंडूजा गांव में अधिकतर अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं, जिनका हमेशा भाजपा को हर चुनाव में बेहतरीन सहयोग रहता है, लेकिन भाजपा सरकार ने धंडूजा स्कूल भवन की हालत को सुधारने में पूरी तरह से अनदेखी की है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के अंदर भवन को दुरुस्त नहीं किय गया तो राइट फांउडेशन धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा विभाग कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
उधर, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी आसी राम ने बताया कि उच्च अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया है। जल्द ही इस समस्या को दूर किया जाएगा, ताकि स्कूली छात्रों के लिए कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें