फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेपाल के अफीम तस्कर गिरोह से जुड़ी महिला को कंडाघाट से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
. आरोपी महिला ने 2.039 किलोग्राम अफीम भी हुई बरामद
विज्ञापन

. मामले में अब तक चार लोग गिरफ्तार, 11.5 किलोग्राम अफीम की बरामद
. पहले गिरफ्तार तीन आरोपियों ने ही महिला को अफीम की सप्लाई की थी

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कुमारसैन में पुलिस ने नेपाल के अफीम तस्कर गिरोह से जुड़ी एक महिला को सोलन के कंडाघाट से गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 2.039 किलोग्राम अफीम भी बरामद हुई। यह गिरफ्तारी हाल ही में नेपाल के तीन व्यक्तियों से बरामद 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये की नकदी के मामले से जुड़ी है। गिरफ्तार महिला की पहचान नेपाल के जिला लमजुंग निवासी 46 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई है। जांच में यह सामने आया है कि 9.28 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार नेपाल के तीनों व्यक्तियों ने ही शिमला की ओर जाते समय मार्ग में महिला को मादक पदार्थ सप्लाई किया था, जिसे वह आगे अवैध रूप से वितरित करने की फिराक में थी। आरोपी महिला इन आरोपियों की लिस्टेड होलसेल ग्राहक थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी को सोमवार को कंडाघाट क्षेत्र में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2.039 किलोग्राम अफीम भी बरामद की। इस मामले में अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 11.5 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है। आरोपी को अदालत में पेश करके पांच दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें