फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमारसैन में भराड़ा जागरा उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
कोटगढ़ क्षेत्र के भराड़ा जागरा मेले में पहुंचे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कोटेश्वर महादेव के समक्ष श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, जयकारे लगाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन में कुल इष्ट देवता कोटेश्वर महादेव के सानिध्य में भराड़ा जागरा उत्सव मनाया गया। भराड़ा जागरा में आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने महादेव के समक्ष शीश नवाया। क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भराड़ा जागरा उत्सव को देव संस्कृति और पारंपरिक मान्यताओं का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कुल इष्ट देवता कोटेश्वर महादेव के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की। लोगों ने मंदिरों और देवस्थलों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने संदेश दिया गया कि देव संस्कृति केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह समाज में भाईचारे, प्रेम और एकता को भी मजबूत करती है। उत्सव पर क्षेत्र के बुजुर्गों और युवाओं ने मिलकर पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। कई जगह भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान किया। जय कोटेश्वर महादेव के जयकारों से भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें