फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डिमो में दो मंजिला दुकान जलकर राख

विज्ञापन
चौपाल के डिमो में दो मंजिला दुकान में लगी आग पर काबु पाते अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू)। चौपाल उपमंडल की सराह पंचायत के डिमो गांव में रविवार सुबह सड़क के साथ बनी दो मंजिला दुकान जलकर राख हो गई। निचली मंजिल में स्टोर और ऊपरी मंजिल में दुकान चल रही थी। आग लगने के कारणों की अभी तक पता नहीं चल पाया है। दुकान के मालिक डिमो गांव के मालिक सूर्य प्रकाश और महेंद्र हैं। दुकान को डिमो गांव के ही रविदत पुत्र चेतराम ने किराये पर लिया था। जानकारी के अनुसार, दुकान के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया है। अग्नि शमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने कहा कि मौके का जायजा लेने के लिए तहसीलदार चौपाल को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें