फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जेएनवी की परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में परीक्षाओं के लिए कुल 16 केंद्र किए गए हैं निर्धारित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग(रामपुर बुशहर)। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) ठियोग में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेवीएनएसटी) 2026 को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जेएनवी ठियोग के प्राचार्य रोशन लाल ने परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा की व्यवस्थाओं को भी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में जिला शिमला के 16 परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षकों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त सभी केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक भी इस सत्र में मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के प्राचार्य रोशन लाल ने किया। जिले में परीक्षाओं के लिए कुल 16 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ननखड़ी, पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन शामिल हैं। इनके अलावा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग (छात्र), वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग (कन्या), वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुपवी, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जुब्बल (छात्र), वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू (छात्र), वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिड़गांव (छात्र), वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कवार और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें