फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ऋषि पंचमी मेले के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता हुई शुरू

विज्ञापन
दलाश के ऋषि पंचमी मेले से पूर्व खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देती महिलाए
विज्ञापन
महिला मंडलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दलाश(कुल्लू)। दलाश क्षेत्र के ऋषि पंचमी मेले की पूर्व संध्या पर सीरिगढ़ स्पोर्ट्स क्लब दलाश ने खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ में दलाश पंचायत प्रधान आशा वर्मा, व्युंगल पंचायत प्रधान हरदयाल मुसाफिर, डिंगीधार पंचायत प्रधान सपना और बैहणा पंचायत प्रधान सरोजनी सोनी संयुक्त रूप से बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। रविवार को शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने लोकनृत्य, समूहगान और रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लिया। इस बार दंगल प्रतियोगिता आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। रविवार को पहुंचे दर्शकों ने दंगल प्रतियोगिता का खूब लुत्फ उठाया। क्लब के प्रधान दुष्यंत परमार ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 17 सितंबर को होगा और 18 सितंबर को मेले में रात्रि सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर ललित शर्मा, मदन ठाकुर, सुनील ठाकुर, सुनील वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

दलाश के ऋषि पंचमी मेले से पूर्व खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देती महिलाए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें