फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एकमुश्त हो पेंशनर की देय राशि और डीए का भुगतान किया जाए

विज्ञापन
सिविल पेंशनर एव्ं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन आनी बैठक में वि​भिन्न मुददों को लेकर चर्चा करते हुए।
विज्ञापन
पेंशनर संघ आनी ने सरकार से उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेल्फेयर एसोसिएशन आनी की एक विशेष बैठक वीरवार को आनी में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कुल्लू के प्रधान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने की। मंदिर सराय हाल आनी में आयोजित इस बैठक में उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक में संघ के प्रवक्ता पी दुर्वासा ने पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला। संघ के अध्यक्ष दुनी चंद ठाकुर ने कहा कि पेंशनर संघ आनी, सिविल पेंशनर की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है और आनी में पेंशनर भवन के निर्माण को लेकर भी प्रयास जारी है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महासंघ के उपाध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने कहा कि पेंशनर ने सेवानिवृत्ति से पूर्व भिन्न-भिन्न विभागों के माध्यम से वर्षों तक सरकार के लिए अपनी अपनी सेवाएं प्रदान की हैं, लेकिन अब सेवानिवृत्ति के बाद जो जो लाभ उन्हें नियमानुसार मिलते हैं, उनमें पेंशनरों की बकाया राशि और देय डीए का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इससे पेंशनरों में सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पेंशनरों की बकाया राशि और देय डीए के भुगतान को तुरंत एकमुश्त जारी करने की मांग उठाई। उन्होंने अपने भाषण से पेंशनरों में नई ऊर्जा का संचार किया। बैठक में संघ के जिला उपाध्यक्ष योगराज शर्मा और जिला महासचिव मोहर सिंह ने भी अपने विचार रखे और पेंशनरों की मांगों और समस्याओं को साझा किया। इस मौके पर महासचिव ताराचंद शर्मा, फतेहचंद शर्मा, मोहर सिंह ठाकुर, एनडी ठाकुर, धनी चंद कटोच सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें