खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीएवी चौपाल के सम्मानित हुए खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। डीएवी पब्लिक स्कूल चौपाल में खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सात ट्राफियां लाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। हाल ही में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कोटखाई और दत्तनगर में हुआ था। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल चौपाल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 और अंडर- 17 छात्रा वर्ग में वॉलीराल प्रतियोगिता में जीत हासिल की। छात्र वर्ग में भी अंडर- 17 प्रतियोगिता में वॉलीबाल की ट्रॉफी जीती। खो-खो और बेडमिंटन में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने कुल सात ट्रॉफियां जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। डीएवी स्कूल चौपाल में जीत का जश्न मनाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य हमिंद्र शर्मा ने इस सफलता के लिए स्कूल के शारीरिक शिक्षक संजय नेगी और अन्य शिक्षकों तथा अभिभावकों को बधाई दी है।