फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गीला व सूखा कूड़ा सफाई मित्रों को अलग-अलग देने की अपील

विज्ञापन
नगर पंचायत चौपाल में आयोजित समाधान शिविर में उप​सिथत लोग। संवाद 
विज्ञापन
नगर पंचायत चौपाल में किया गया समाधान शिविर का आयोजन
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)। नगर पंचायत चौपाल में स्वच्छ शहर समृद्ध शहर के अंतर्गत वार्ड-तीन में समाधान शिविर लगा। इसमें नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और शिकायतें सुनी गईं। लोगों से अपील की गई कि गीला और सूखा कूड़ा सफाई मित्रों को अलग-अलग दें। इसके अलावा सिटीजन सेवा पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बारे में जानकारी दी गई। पोर्टल पर लोग स्ट्रीट लाइट खराब होने, कूड़ा न उठाने को लेकर, अवैध निर्माण, अवैध पार्किंग, संपत्ति कर निर्धारण, रास्तों व नालियों की सफाई, जन शौचालय की सुविधा, मृत पशुओं का निपटान और खुले में शौच की शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। इस दौरान नागरिकों को शिकयत निवारण फार्म भी वितरित किए गए। लोगों की कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। समाधान शिविर में नगर पंचायत चौपाल की अध्यक्षा बिमला मालिक, पार्षद कमला, नगर पंचायत के अधिकारी एवं नगर पंचायत चौपाल के सफाई कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें