फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर और टीबी का सबसे बड़ा कारण तंबाकू : सीएमओ

विज्ञापन
रिकांगपिओ में एक दिवसीय वार्ता मीडिया कार्यशाला में मौजूद अधिकारी। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
नशा मुक्त भारत सहित विभिन्न विषयों पर किया वार्ता कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। नशा मुक्त भारत, वार्ता मीडिया व अन्य विषयों पर रिकांगपिओ में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार नेगी ने तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 और नशा मुक्त भारत अभियान विषय पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कैंसर और टीबी का सबसे बड़ा कारण तंबाकू या इससे जुड़े उत्पाद हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के कोटपा अधिनियम की जानकारी दी। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि देश में विश्वसनीय सूचनाओं के लिए वार्ता जैसे जिला स्तर पर आउटरीच कार्यक्रमों का अत्यधिक महत्व है। इनके जरिए न केवल सही सूचनाओं का मार्ग प्रशस्त होता है, बल्कि प्रशासन और मीडिया के बीच सहज संवाद का सेतु भी कायम होता है। कार्यशाला में किन्नौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। केंद्र सरकार के नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यशाला में उपस्थित युवाओं और मीडिया कर्मियों को शपथ भी दिलाई गई। कार्यशाला का शुभारंभ पीआईबी शिमला के कार्यालय प्रमुख संजीव शर्मा ने किया। पीआईबी चंडीगढ़ के मीडिया एवं संचार अधिकारी अहमद खान ने सूचना प्रसारण मंत्रालय की विभिन्न इकाइयों की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस ने आपदा प्रबंधन विषय पर अपने संबोधन में मीडिया कर्मियों से अनुरोध किया कि वे व्हाट्सएप पत्रकारिता करने से बचें। स्वच्छता अभियान पर एसडीएम कल्पा अमित कलथाईक ने बताया कि जिले में बायो मेडिकल और ई-वेस्ट के निष्पादन के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में 700 से 800 किलो गीला कचरा निकल रहा है, जबकि सूखे कचरे की मात्रा बढ़कर 1000 से 1200 किलो तक हो गई है। परियोजना अधिकारी घनश्याम दास शर्मा ने आदिवासी विकास कार्यक्रम पर अपने संबोधन में आदिवासियों के कल्याण के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में ठाकुर सेन नेगी महाविद्यालय के प्राध्यापक और विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

रिकांगपिओ में एक दिवसीय वार्ता मीडिया कार्यशाला में मौजूद अधिकारी। स्रोत : डीपीआरओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें