फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गीत, नाटक और नृत्य के जरिये दिखाया डॉ. आंबेडकर का संघर्ष

विज्ञापन
नेरवा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली महिलाओं को सम
विज्ञापन
नेरवा में जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती नेरवा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति संगठन चौपाल के अध्यक्ष सुरेश रंजन, कोली समाज के अध्यक्ष हरी सिंह रांटा और महासचिव जीत सिंह नेहटा की अगुवाई में किया गया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मेहर सिंह थापन और डॉ. तनेंद्रा जीवन सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने गीत, नाटक और नृत्य के माध्यम से डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष और संविधान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कलाकारों ने शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के संदेश को लोक संगीत के जरिये जन-जन तक पहुंचाया। प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक डॉ. मदन झालटा और वरिष्ठ कलाकार भागमल रांटा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष सुरेश रंजन ने अतिथियों को बैज, मफलर और टोपी पहनाकर सम्मानित किया, जबकि सभी कलाकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मेहर सिंह थापन ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने शोषित और वंचित वर्गों को न केवल अधिकार दिलाए, बल्कि उन्हें स्वाभिमान के साथ जीने की राह भी दिखाई। डॉ. तनेंद्रा जीवन सिंह ने युवाओं से डॉ. आंबेडकर के शिक्षा संबंधी संदेश को अपनाने का आह्वान किया। अध्यक्ष सुरेश रंजन ने कहा कि चौपाल क्षेत्र में संगठन लगातार डॉ. आंबेडकर की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है। कोली समाज के अध्यक्ष हरी सिंह रांटा ने सभी वर्गों से एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करने की अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. डीडी जस्टा ने किया। इस अवसर पर हाल ही में पीएचडी पूर्ण करने वाले डॉ. डीडी जस्टा को डॉ. आंबेडकर की जयंती पर विजडम ऑफ नॉलेज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह का समापन जय भीम–जय संविधान और बाबा साहेब अमर रहें के जयघोष के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें